दाड़लाघाट: धुन्धन गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस इकाई ने औषधीय पौधे रोप का पौधरोपण किया। मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा प्रवक्ता इतिहास ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौंडल के दिशा निर्देश पर गांव धुंदन (पठियार) में स्थानीय महिलाओं लता देवी, अंजु, शीला, मीरा, यशोदा व अन्य के सहयोग से औषधीय पौधे लगाए गए। गांव की महिलाओं ने लगाए गए पौधों की देख रेख करने का आश्वासन भी दिया। उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू ने कार्यक्रम अधिकारी की इस कार्य के लिए सराहना की।
