बापू की 73वीं पुण्यतिथि : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे किया नमन
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।’
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।' राज घाट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बापू को श्रधंजलि दी। साथ ही प्रधान मंत्री मोदी ने शहीद दिवस पर सभी महान महिलाओं और पुरुषों के वीर बलिदानों को याद किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए खुद को समर्पित किया।
