सर्वदलीय बैठक से पहले जम्मू में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली में जम्मू-कश्मीर को लेकर होने वाली बैठक से पहले महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जम्मू में डोगरा फ्रंट प्रदर्शन कर रहा है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक को लेकर महबूबा मुफ्ती ने गुपकार गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर मामले पर पाकिस्तान से बात करने की वकालत की थी। इसी बयान को लेकर डोगरा फ्रंट उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। महबूबा के साथ उमर अब्दुल्ला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान की भाषा बोलती हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना कह चुके हैं कि पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत संभव नहीं है। पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर हैं। इसलिए महबूबा मुफ्ती की पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने की मांग कभी पूरी नहीं हो सकती। वंही मबुबा मुफ़्ती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खुले मन से बात करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं।
