पंजाब : पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट पर ग्रेनेड से हुआ हमला, अलर्ट जारी
( words)
पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी द्वार गेट पर बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद पठानकोट के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड और बख्तरबंद इकाइयां हैं। जनवरी 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ था। उस समय में पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पांच आतंकी मारे गए थे, वहीं सेना के करीब 8 जवान शहीद हो गए थे।
