रा.व.मा.पा.कशमैला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमैला, मंडी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान लता ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार गुलेरिया (प्रवक्ता इतिहास) ने बताया कि इस शिविर में पाठशाला के 24 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पाठशाला परिसर की साफ-सफाई की तथा पाठशाला भवन के पीछे भूस्खलन के कारण गिरे मलबे को उठाया और पाठशाला की इको क्लब वाटिका का निर्माण किया।
कैंप के दौरान स्थानीय ग्राम खल्याणा के रास्तों और जल स्रोतों की साफ सफाई भी की गई। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय ग्राम वासियों और स्कूल प्रबंधन समिति का भरपूर सहयोग रहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों को इनाम वितरित किए और इस शिविर के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और एनएसएस स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मीना देवी प्रवक्ता हिंदी एवं समस्त अध्यापक सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
