डगशाई पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
डगशाई पब्लिक स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की स्मृति में, सिमरन थापर, स्कूल की सलाहकार ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का आनंद व्यक्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल, डॉ जसपाल सिंह सलूजा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए, कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद गरीबी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम, भ्र्ष्टाचार, आतंकवाद सामप्रदायिकता जैसी कई चुनोतियो का सामना किया है। हालांकि हमने विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेती, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खेल जगत, चिकित्सा विज्ञान इत्यादि के क्षेत्र में सहरानीय सफलता प्राप्त की है। हालांकि कवीड-19 महामारी में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए चुनौतियां उत्पन्न की। इसके बावजूद हमारे देश में वैक्सीन का सफल प्रयोग एंव टीकाकरण पूरे जोरो शोरों पर है। अंत में उन्होंने संविधान का पालन एंव सम्मान करने का आग्रह किया। सिमरन थापर ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अध्यापिका, गुंजन सहगल एंव प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कोर के निर्देशन में छोटे बच्चों ने यह दिन मनाते हुए वीडियो विकल्प भेजी। जिसमें देशभक्ति के गानों पर नृत्य, भाषण एंव गायन से मोहित किया। बच्चों द्वारा भागीदारी एंव देश को दिए सम्मान से दिवस को चार चांद लग गए।
अध्यक्षा सुरजीत कोर बीर एंव कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने भी इस अवसर पर अपने संदेश भेजे। इस दौरान स्कूल के सभी प्रशासनिक सदस्य और सभी सहायक कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति जय गौरी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। बड़े पैमाने पर डगशाई परिवार के प्रत्येक सदस्य और जनता तक पहुंचने के लिए स्टाफ सदस्य दीप्ती सिंह द्वारा संकलित उत्सव का एक वीडियो यू ट्यूब ,फेसबुक और स्कूल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
