डाडा सीबा-रोड़ी कोड़ी से टिपरी लिंक रोड निर्माण कार्य को लेकर 15 मार्च 2022 तक रोड बंद
( words)
विनायक ठाकुर/डाडा सीबा
आगामी 15 मार्च 2022 से लिंक रोड रोड़ी-कोड़ी से टिप्परी सड़क व कोटला से अमरोह सड़क पर गाडी लेकर जाना भूल जाएं क्योकिं विभाग वाहन चालको व पैदल राहगीरो की सुविधा हेतु उक्त सडक को कंकरीट रेता बजरी सिमेंट आदि से पक्का करने जा रहा है । जिसके लिए विभाग ने उक्त रोड को 24 फरवरी से आगामी 15 मार्च तक बन्द करने जा रहा है वही खबर की पुष्टि करते हुए पीडब्लूडी विभाग डाडा सीबा मे तैनात एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि इस सडक से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखे। वही एसडीओ नवदीप सिंह ने इस निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगो से सहयोग के लिए अपील की है।
