रोहड़ू : जागृति अभियान के तहत महिलों और किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारो के विषय में किया गया जागरूक
( words)
रोहड़ू : शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुटाड़ा में जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रधान सहित करीब 70/80 महिलाओं तथा 20/30 किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारो के विषय में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशा निवारण, साईबर क्राईम, आत्म रक्षा व हेल्प लाइन न0 आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहां पर उपस्थित महिलाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बड़ी शालीनता के साथ उनके प्रश्नों के उत्तर दिये गये। ग्राम पंचायत कुटाड़ा की महिला मंडल की महिलाओं ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की अपील की।
