शिमला : अनुराग ठाकुर बोले-हिमाचल की कला और संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना मेरी ज़िम्मेदारी
शिमला: केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति को आगामी 10 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता है। राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कला और संस्कृति का अपना अलग महत्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए प्रदेश उनका ऋणी रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल में तीन बजट दिए जोकि एतिहासिक है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है इसकी प्रेक्टिकल संभावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल हमारा बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी स्थानीय वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। हिमाचल के संगीत में मिठास है जोकि पूरे देश में चर्चित है, हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे, पूरे विश्व में पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है।
हमारे प्रदेश की चित्रकला दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इसे दुनिया तक पहुंचना है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहां जमीन मिलेगी हम खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस विषय में राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे ले जाने में काम करें।
