जयपुर की मार्किट में रिकॉर्ड दाम पर बिका शिमला का गाला सेब, बना नंबर वन
( words)
हिमाचल प्रदेश के शिमला के गाला वैरायटी के सेब ने न्यूजीलैंड से आयातित गाला सेब को रेट में मामले में पछाड़ दिया है। शनिवार को जयपुर की टर्मिनल मार्केट मुहाना में शिमला के मड़ावग का गाला वैरायटी का सेब 187 से 212 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड रेट पर बिका। जबकि न्यूजीलैंड गाला को 200 रुपये प्रति किलो ही रेट मिले। शिमला के मड़ावग घडीन के युवा बागवान अरुण रचाईक ने 65 हाफ बॉक्स जयपुर भेजे थे, जिन्हें 2800 रुपये प्रति बॉक्स दाम मिले हैं। झूड़ामल ट्रेडर्स बी-27, टर्मिनल मार्केट मुहाना, सांगानेर के संचालक सन्नी चेलानी ने बताया कि शिमला के गाला को न्यूजीलैंड गाला से ज्यादा रेट मिल रहा है।
