शिमला : भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार, विकास के मुद्दे पर जीतेंगे सभी चुनाव-त्रिलोक जम्वाल
हिमाचल में उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीख घोषित कर दी है। ये उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे। इसी के चलते भाजपा की चुनावों के लेकर पीटरहॉफ शिमला में बैठक शुरू हो गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन इस बैठक में उपस्थित है। वंही ,भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए है, भाजपा इस घोषणा की काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रही है। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक ऐसा राजनीत दल है जो पूरे समय काम करता है।
भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक हो जाएगी और हमारे सभी प्रत्याशीयों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें जाएंगे, केंद्रीय संसदीय बोर्ड दिल्ली आए प्रत्याशीयों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा को भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व भाजपा मंडी लोक सभा, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की का उपचुनाव जीतेगी।
