शिमला : इसी महीने होगी बीटेक और एमएड की परीक्षाएं , 22 दिसंबर अंतिम तिथि
( words)
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की नियमित और री अपीयर परीक्षाएं इसी माह करवा सकता है। परीक्षाओं के लिए 22 दिसंबर परीक्षा फार्म फीस के साथ जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस देनी होगी। परीक्षा फार्म विवि के एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए है। वही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद विद्यार्थियों को फार्म की हार्ड कापी विवि में जमा करवानी होगी। एमएड की दूसरे सेमेस्टर की दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को 22 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
