शिमला: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर शोक किया व्यक्त | Shimla News
( words)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना मे दो लोगों की मृत्यु और 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Shimla News
