शिमला : तेंदुए का आतंक, 5 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला सिर
राजधानी शिमला में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है , इस बार तेंदुए ने 5 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है घटना शिमला के कनलोग इलाके की है जहां तेंदुए ने एक बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की और ले गया। जानकारी के अनुसार कनलोग में बने ढारे में रहने वाली यह बच्ची रात को अपने घर से बाहर निकली और उस समय तेंदुआ बच्ची को उठा कर साथ लगते जंगल में ले गया। बच्ची की दादी को जैसे ही इसका पता लगा उन्होंने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की जानकारी न्यू शिमला थाने में दी गई। पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन्यजीव विभाग ने साथ लगते जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार सुबह बच्ची का सिर मिला है।
