शिमला : दिल्ली के लिए रवाना हुई प्रियंका गाँधी वाड्रा
( words)
शिमला में करीब 1 माह तक अपने निजी आवास छराबडा में रहने के बाद प्रियंका गांधी वापिस दिल्ली लौट गई है। चुनावी थकान मिटाने के बाद सुबह सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी शिमला से चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो गई है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने अकेले ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली और पांच रैलियां व रोड शो किए। इस बीच सोनिया गांधी भी शिमला आई लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार नही किया। हिमाचल में 12 नवंबर को 14 वीं विस के लिए मतदान हुआ जिसके नतीजे 8 दिसम्बर को आएंगे।
