शिमला: इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट नॉर्थ जॉन तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज से होगा आगाज
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट नॉर्थ जॉन तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज से आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। 23 से 25 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि खेल के बहाने सभी खिलाड़ी आए है और विभाग की यह बहुत अच्छी पहल है उन्होंने कहा ज्यादातर इस विभाग के अधिकारियों के हाथ मे पैन होता है, लेकिन आज विभाग के खिलाड़ी रैकेट ओर शटल से अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
