शिमला : स्केटिंग के दीवानों का इंतज़ार खत्म, दिसम्बर माह से शुरू होगा आइस स्केटिंग रिंक का रोमांच
( words)
हिमाचल की राजधानी शिमला में एशिया के पहले ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक में जल्द ही स्केटिंग का रोमांच शुरू होने वाला है। ऐसे में लंबे समय से स्केटिंग का इंतजार कर रहे स्केटिंग के दीवानों के लिए यह खुशी की खबर है। हालांकि आजकल मैदान में गड्ढे पड़ जाने के चलते उसकी साफ-सफाई का कार्य चल रहा है और इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। मैदान को समतल करने के बाद जल्द स्केटिंग व अन्य आइस के खेल शुरू होंगे। आइस स्केटिंग क्लब के आयोजन ने जानकारी दी है कि पिछले साल 16 दिसंबर को स्केटिंग शुरू की गई थी। इस बार 30 नवंबर तक मैदान को समतल कर लिया जाएगा। पहली दिसंबर से बर्फ को जमाने का कार्य शुरू किया जाएगा और यदि मौसम ने साथ दिया तो 6 दिसम्बर तक स्केटिंग शुरू हो जाएगी।
