शिमला: धर्मशाला आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से हुआ स्वागत | Shimla News
( words)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वीरवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर से आरम्भ हो रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए धर्मशाला आए हैं। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने संवाद कक्ष परिधि गृह में जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर और अन्य स्थानीय नेताओं ने गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Shimla Himachal News
