भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रिय कार्यकारिणी में हिमाचल के सिरमौर जिला के साकेश कुमार भी हुए शामिल
( words)
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रिय कार्यकारिणी का गठन भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से किया गया |इस नई कार्यकारिणी में देश के विभिन राज्यों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। इस कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के रहने वाले साकेश कुमार को भी शामिल किया गया है। साकेश कुमार पूर्व में हिमाचल प्रदेश भाजयुमों के प्रदेश सचिव व शिमला जिला के प्रभारी रहे चुके है इसी के साथ साकेश कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में कार्य कर चुके है। साकेश कुमार को राष्ट्रिय कार्यकारिणी में शामिल होने पर हिमाचल युवा मोर्चा द्वारा बधाई दी गयी।