प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सचिवालय में संभाला अपना पदभार
( words)
प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सचिवालय में अपना पदभार संभाल लिया। अपना पद ग्रहण के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता। उन्होंने कहा कि जो भी वादे किए गए हैं पूरे किए जाएंगे। प्रियंका और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।
