एक्शन मोड में सुक्खू सरकार, 181 स्वास्थ्य संस्थानों को किया डिनोटीफाई
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक्शन मोड में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 180 हेल्थ इंस्टीट्यूट (PHC, CHC, अपग्रेडिड अस्पताल), 74 तहसील, सब तहसील, कानूनगो सर्किल, पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर कर दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए स्वास्थ्य संस्थान और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थान डिनोटीफाई किए जाते हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल, 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्किल बंद कर दिए थे। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था। चीफ इंजीनियरों से इन नए कार्यालयों को खोलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अब स्थानीय स्तर पर जरूरतों को देखते हुए सरकार इन सभी कार्यालयों की समीक्षा करेगी।
