जम्मू कश्मीर के पट्टन में CRPF के गश्ती दल पर संदिग्ध आतंकियों ने किया हमला, दो जवानों समेत 5 घायल
घाटी में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आज आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूल के पट्टन इलाके में सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दई गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने आज सुबह सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाने बनाने के लिए उनपर ग्रेनेड फेंका। आतंकियों ने ये ग्रेनेड पट्टन के बाजार में फेंका था। इसी वजह से जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी इस हमले में घायल हो गए। हालांकि घायलों में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरा बंदी कर दी है और उन आतंकियों को ढूंढा जा रहा है, जिन्होंने ये ग्रेनेड फेंका है।
