पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में भाग लेंगे स्वामी रामभद्राचार्य
( words)
तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य आज दिल्ली में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ पांच साल चलेगी। 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं और जल्द ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। कहा ,नरेंद्र मोदी एक कुशल प्रशासक और सफल प्रधानमंत्री हैं। उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना राम विरोधियों, धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है। उन्होंने पहले भी अच्छा काम किया और आगे भी अच्छा काम करेंगे।
