बिना बजट के पूर्व भाजपा सरकार ने की थी घोषणाएं-सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभालने के बाद बीजेपी सरकार के फैंसलो को रिव्यु करने फैसला लिया हैं। जिसके बाद अब पक्ष व विपक्ष में ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई हैं। बीजेपी ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर पलटवार किया है और कहा है कि चुनावों में फ़ायदा लेने के मकसद से बिना बजट के घोषणाएं की गई थी, जिन्हें रिव्यू करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने बिना बजट के घोषणाएं की है। उन्होंने इन सभी कार्यों पर चर्चा की और पाया कि यह सभी संस्थान बिना बजट के खोले है। सीएम ने कहा कि हिमाचल में कैबिनेट गठन के बाद ओपीएस बहाल कर दी जाएगी। अटल टनल रोहतांग पट्टीका को रिस्टोर करने को लेकर सुक्खू ने कहा शिलान्यास पट्टीका लगाने के आदेश दिए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। अब 16 दिसम्बर को सीएम सुक्खू, उनके 40 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
