देश के में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू ,स्कूल-कॉलेज बंद
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हर तरफ की सुरक्षा के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में इस साल मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। महराष्ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हो रही है। नागपुर और परभणी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद, नागपुर, परभणी और पुणे में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक नए केस मिले है। औरंगाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया दिया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
