दिल्ली-यूपी-मध्य प्रदेश में अभी जारी रहेगा 'लू' का कहर
उत्तर भारत समेत देश की राजधानी में गर्मी का कहर लगातार चरम पर बना हुआ है। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार मापा जा रहा है जिसके चलते कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज होने की संभावना है। दिल्ली में आज जहां अधिकतम तापमान 44 रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 रह सकता है। इससे पहले गुरुवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तामपान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे अस्थायी रूप से गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन कही भी भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। राज्य में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री के रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य में हीट वेव वाली गर्मी नहीं रहेगी।