कसोल में कर्फ्यू का उल्लंघन, देर रात रेव पार्टी करते पाए गए लोग
पर्यटन स्थल कसोल के समीप छलाल गांव में देर रात एक कैफ़े में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी। जिला में नाईट कर्फ्यू के बावजूद यह पार्टी की जा रही थी। पुलिस ने पार्टी में मौजूद विदेशी पर्यटकों सहित 150 लोग मौजूद थे। जब पुलिस ने छापा मारा तो सभी डीजे पर नचा रहे थे। पुलिस ने रेव पार्टी आयोजित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजे का सामान भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को कुल्लू, भुंतर, जरी और कसोल की गश्त पर थे। कसोल के छलाल गांव में करीब एक बजे उन्हें एक कैफे में डीजे बजने की आवाज सुनी। पुलिस उस कैफे में पहुंची तो देखा कि विदेशी सैलानियों सहित करीब 150 महिला और पुरुष डीजे पर नाच रहे थे। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया और कुछ लोग भाग गए।
इसके बाद पुलिस ने डीजे बजाने वाले ऋषभ भदौला (25), पुत्र विनोद भदौला, निवासी आदर्श गांव ऋषिकेश (उत्तराखंड), दिनेश कुमार उर्फ ओमी (33) पुत्र चेत राम निवासी गांव चौहकी, डाकघर जरी, तहसील भुंतर (कुल्लू), अंकुर पारिक (34) पुत्र भगत सरण वोहरा निवासी एस डलब्यू-40 स्वामी बाग, दयाल बाग आगरा (उत्तर प्रदेश) को 150 लोगों की भीड़ एकत्रित करने और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया।