मनाली मालरोड पर किसान आंदोलन के समर्थन में पर्टयकों ने लगाए नारे, पुलिस ने मामला किया दर्ज
( words)
बीते दिन मनाली मालरोड में पंजाब और हरियाणा से आए पर्यटकों ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान एकता जिंदाबाद व मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगाए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सभी पर्यटकों को पुलिस थाना मनाली ले गई। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट तहत कार्रवाई की गई। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीते 7 महीनों ने किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठे है। देश में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे है।
