हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत
( words)
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उपमंडल नादौन की चढ़ाई फोरलेन पर चील बाहल क्षेत्र में पेश आया।
जानकारी के अनुसार, कार और बाइक दोनों हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब कार दंगड़ी की ओर मुड़ने लगी तो बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।