रिपन दीन दयाल अस्पताल में दो माड्यूलर आपरेशन थियेटर तैयार
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला
प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही हैं। यही कारण है कि अब मरीजों को किसी भी बड़ी बीमारी के लिए अन्य राज्यों और विदेश में नहीं भागना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। नित्य ही अस्पतालों की दशा सुधारने के अहम प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी दिशा में एक और सार्थक कदम माना जा रहा है। इसके तहत रिपन दीन दयाल चिकित्सालय में अब दो मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं। इनके बनने से अब रिपन अस्पताल में सुरक्षित व सुविधाजनक सर्जरी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ऑपरेटशन थियेटर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। अस्पताल प्रबंधन के लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों के अंदर इन ओटी को शुरू भी किया जाएगा। इस कारण अब आपरेशन थियेटर में सर्जरी की सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। बताया जा रहा है कि आपरेशन थियेटर पर एक करोड़ दो लाख की लागत आई है। इस सुविधा से अब सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक, और न्यूरो विभाग के आपरेशन किए जा सकते हैं। इस नए आपरेशन थियेटर से न केवल सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी संभव हो सकेगी बल्कि इससे रिकवरी रेट भी बेहतर होगी। आईजीएमसी की सीटीवीएस विभाग की तरह यह आपरेशन थियेटर काफी आधुनिक होगा। इसमें हवा अंदर तथा बाहर जाने के लिए विशेष उपकरन लगे होंगे। साथ ही इन ओटी मेें आधुनिक आपरेशन थियेटर टेबल भी लगेें होगे। इससे चिकित्सक को आसानी से इधर से उधर व ऊपर नीचे कर सकेंगे। वहीं डा. लोकेंद्र शर्मा एमएस रिपन अस्पताल ने बताया कि रिपन अस्पताल में दो मॉडयूलर आपरेशन थियरेटर बनकर तैयार हो चुके हैं। आने वाले दो हफ्तों के अंदर इनका उद्घाटन कर दिया जाएगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर नार्मल थियेटर से बेहतर होता है और इसके शुरू होने से विशेषकर सर्जरी करवाने वाले रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
