उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आया BRO कैंप, 384 मजदूरों को बचाया गया, 8 शव बरामद
( words)
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के दौरान बीआरओ का एक कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में अबतक 384 लोगों की जान बचाई जा चुकी है जबकि 6 की हालत गंभीर है। इस हादसे में अभी तक 8 शव बरामद किए गए है। भारतीय सेना ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले में हिमस्खलन से बड़ा हादसा हुआ। भारतीय सेना ने कहा कि अन्य मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से भारी बारिश और हिमपात हुआ है, जो अभी भी जारी है।
