हिमाचल में आगामी पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, 19 नवंबर को बारिश व बर्फ़बारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि 19 नवंबर को ऊपरी कुछ इलाकों में बारिश - बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फ़बारी के बाद लाहौल-स्पीति में 90, कुल्लू में 6, कांगड़ा में 3 और चंबा में 2 सड़कें बंद हैं। कुल मिला कर पुरे प्रदेश भर में 102 सड़के पर आवाजाही ठप रही, जिससे लोगों को काफी दिक्तो का सामना करना पड़ा। अटल टनल में बर्फ़बारी के बाद भी लाहौल-कुल्लू के बीच बस से सफर जारी है। वहीं सोमवार को बर्फ़बारी और धुंध के कारण लाहौल,समेत अटल टर्नल रोहतांग सोमवार और मंगलवार दो तीन के लिए बंद रही।
