आने वाले दिनों में घट सकती है गेंहू की कीमत
ऊना। गेंहू की कीमत आने वाले दिनों में घट सकती है भारत सरकार ने दूसरे देशों को गेहूं का निर्यात बंद कर दिया है। दूसरे देशो में गेंहू की मांग बढ़ने से इसकी कीमत में इजाफा हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण किसानो ने अपनी ज़मीने तक बेच डाली उन्हें विश्वास है आने वाले दिनों में गेंहू की कीमत बड़ सकती है। निर्यात बंद होने के कारण गेहूं फसल की कीमत घटने के आसार अधिक हैं। रूस और यूक्रेन पूरी दुनिया में गेहूं के सबसे बड़े निर्यातक हैं। इस बार दोनों देशों में छिड़े युद्ध के कारण वहां से निर्यात ठप है। व्यापारिओं से मिल रही अधिक कीमतों के कारण बहुत कम किसानो ने सरकारी बिक्री केन्द्रो का चयन किया। और कुछ किसानो ने गेंहू के दाम बढ़ने की आस में गेंहू को स्टॉक कर लिया। ऐसे में कई देशों को भारत से गेहूं निर्यात किया गया। इससे बाजार में गेहूं की मांग बढ़ी और इसकी कीमत में भी उछाल आया। अब गेहूं फसल के महंगा होने के आसार बेहद कम हैं। उल्टा इसकी कीमत घट सकती है।कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) ऊना के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकारी केंद्रों में गेहूं के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहां की गेंहू खरीद प्रक्रिया 15 जून तक रहेगी।