प्रतिभा सिंह मिलने आईं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोले-आप मेरी अध्यक्षा, मैं आपको रिपोर्ट करुंगा।
( words)
हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में पहुंचकर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू को फूलों का गुलदस्ता भेंट करने लगीं, तभी मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में कहा कि आप नहीं मैं आपको गुलदस्ता भेंट करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पार्टी का सदस्य हूं और आप मेरी अध्यक्षा हैं। मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा, जो आपको रिपोर्ट करेगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सम्मान में उन्हें माता की चुनरी भी भेंट की। वहीं इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी गुलदस्ता भेंट करके मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत किया।
