उपायुक्त शिमला ने दी ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता अंडर-11 (बालिका) विजेता टिया बेदी को बधाई
( words)
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता अंडर-11 (बालिका) में शिमला जिला की विजेता टिया बेदी ने भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें बधाई दी तथा शतरंज खेल की महत्ता पर बल दिया, जिससे बौदिक एवं मानसिक विकास को संबल मिलता है तथा पूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव होता है। शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टिया बेदी ऑक्लेंड हाउस स्कूल की छात्रा है तथा राज्य स्कूल प्रतियोगिता में भी उन्होनें दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होनें टिया बेदी को भविष्य में अधिक प्रतियोगिताएं में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टिया बेदी के अभिभावक कर्नल अमित बेदी व माता डा0 पूजा बेदी भी उपस्थित थी।
