सोलन : नौणी विश्वविद्यालय ने की विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए प्रोविजिनल रूप से भर्ती उम्मीदवारों के लिए लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा की तारीक की अधिसूचना जारी कर दी है।
परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं।
प्रकाशन सहायक (13.07.2021)
खेल सहायक (17.07.2021)
तकनीकी सहायक (20.07.2021)
तकनीकी सहायक (23.07.2021)
ड्राफ्ट्समैन (17.08.2021)
टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड 1 (फील्ड) (27.07.2021)
सहायक लाइनमैन (29.07.2021)
जूनियर तकनीशियन-पंप ऑपरेटर (01.08.2021)
चालक दैनिक वेतन आधार (04.08.2021)
प्रयोगशाला अटेंडेंट (08.08.2021)
मैट्रन (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए) (19.08.2021)
जूनियर तकनीशियन (प्रयोगशाला) (22.08.2021)
केयरटेकर (29.08.2021)
पुस्तकालय सहायक (05.09.2021)
इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (08.09.2021)
स्टोर-कीपर-सह-क्लर्क (11.09.2021)
पात्र उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/ संशोधित प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से डाउनलोड करना होगा जो परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 01792 252444 या rectt.uhf@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
