अर्की :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की को ग्राम पंचायत कशलोग के पूर्व प्रधान ने दान की 500 टाइलें
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की को ग्राम पंचायत कशलोग के पूर्व प्रधान ने 500 टाइलें दान की।कश्लोग पंचायत के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ने पाठशाला की सीढ़ियां बनाने के लिए 500 टाइले दान कर एक सराहनीय कार्य किया है।इससे पहले भी वह पाठशाला विकास में निरंतर योगदान देते रहे हैं।इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता,स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष टेकचंद एवं समस्त विद्यालय परिवार ने वेद प्रकाश का आभार व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की है की वह भविष्य में भी इसी तरह अपना सहयोग पाठशाला के विकास में देते रहेंगे।
