दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत बरायली के युवाओं ने की शमशानघाट व आसपास के गांव की साफ सफाई
ग्राम पंचायत बरायली के जालपा युवक मंडल बस्याणा (छाम्ब) के युवाओं ने चल्यावन वार्ड से पंचायत सदस्य पवन कुमार की अध्यक्षता में शमशानघाट व आसपास के गांव की साफ सफाई की। जानकारी देते हुए पंचायत सदस्य पवन कुमार ने बताया कि बारिश होने की वजह से शमशान घाट के आस पास बहुत घास हो गई थी यहां एक पानी का स्रोत है जहां लोगो के पशु पानी पीने जाते थे, परन्तु अब पशुओं के ना जाने की वजह से उस में मिट्टी और घास हो गई थी उस तालाब को समस्त युवाओं ने मिलकर साफ किया। साफ सफाई के दौरान समस्त युवाओं ने कहा कि हम सभी मिलकर जीतने भी पीने के पानी के प्राकृतिक स्रोत है उनकी सफाई करेंगे ताकि बरसात में बीमारियों से बचाव हों सके।इस अभियान में धर्मचंद,बंटू,अनिल,धर्मपाल,कार्तिक,महेन्द्र,भूपेंद्र,विनोद कुमार,सारू सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
