अंब : निखिल राणा बने भाजपा युवा मोर्चा नगर पंचायत अम्ब के अध्यक्ष
अविनाश चौहान। अंब
हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा व चिंतपूर्णी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह द्वारा निखिल राणा निवासी अंब को नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निखिल राणा ने इस नियुक्ति पर भाजपा चिंतपूर्णी के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, समस्त भाजपा मंडल चिंतपूर्णी व भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा सहित सभी का आभार जताया है। निखिल राणा ने कहा कि उन्हें ये जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है, इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनायों को जन जन तक पहुंचाएंगे। निखिल राणा ने कहा कि अम्ब शहरी इकाई की कार्यकारिणी जल्द ही गठित करके आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
