दाड़लाघाट : नवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में कक्षा नौवीं के परीक्षा परिणाम व सरकार द्वारा प्राप्त मुक्त पुस्तकों के आवंटन का आयोजन किया गया।कक्षा नवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र रोहन प्रथम, माही द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इसके पश्चात विद्यालय में कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को फ्री पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बधाई दी व अगली कक्षाओं में अधिक मेहनत करने की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक पवन कुमार, पवना शर्मा, अनीता शर्मा, पूर्णचंद, श्याम लाल, संतोष, वनिता व मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
