भाजपा से निष्कासित हुई निशा ने थामा कांग्रेस का दामन
( words)
परवाणू नगर परिषद से दो बार रही भाजपा की पार्षद निशा शर्मा ने विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गई। निशा को इस बार कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था और उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 109 वोटों से करारी शिकस्त दी है।
निशा शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का पार्टी में शामिल करने पर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आप कांग्रेस पार्टी की मजबूती व एकता के लिए तनमन से कार्य करेगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश चौहान, इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, कसौली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, परवाणू कांग्रेस के राजेंद्र गर्ग व लखविंदर सिंह मौजूद थे।