अर्की : लक्ष्य कान्वेंट स्कूल में मनाया तंबाकू निषेध दिवस
( words)
मनाेज शर्मा। अर्की
लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया तथा लक्ष्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. कुसुम गुप्ता प्रधानाचार्या तथा कुमारी अंजली विज्ञान अध्यापिका ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन करवाया गया। जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया। डॉ. पीएल गुप्ता ने भी बीएड प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा। स्कूल व बीएड कॉलेज के शिक्षकों मीनाक्षी शर्मा, रजनी, कल्पना शुक्ला, करूणा, रीमा, रीनू, अमर ज्योति, निशा पाठक व निशा शर्मा ने भी छात्रों के साथ इस दिवस को साझा किया।
