नोहराधार: शिव मंदिर हादसे में अविनाश नेगी के निधन पर जताया शोक
( words)
शिमला के बालूगंज में शिव मंदिर हादसे में अविनाश नेगी के निधन पर युवा सद्भावना मिशन हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष संजय नेगी एवं संयोजक प्रदेश समन्वयक डीपीई संघ हिमाचल प्रदेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने एक होनहार युवक को खोया है। वे प्रदेश के अच्छे क्रिकेटर होने के साथ योग्य शारीरिक शिक्षक भी रहे थे। उनका इन सभी क्षेत्रों में योगदान अतुल्य है। इस दुख की घड़ी में वे सभी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं एवं शोकयुक्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करे यही कामना करते हैं।
