नोहराधार: विनय गुप्ता तीसरी बार बने सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष
( words)

विनय गुप्ता को एक बार फिर से सिरमौर जिला भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्र नाहन, पांवटा, शिलाई, पच्छाद, श्री रेणुका जी समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला सिरमौर से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने पर विनय गुप्ता को बधाई दी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का भी आभार जताया।