सोलन : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जेके ठाकुर व महासचिव राम लाल ठाकुर ने बताया कि आज उपायुक्त कृतिका कुल्हारी को 70सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें महासंघ के साथ जल्द मीटिंग करने का आग्रह किया गया। जेके ठाकुर ने कहा है कि पिछली बैठक 13 सितंबर 2021 को जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ सम्पन्न हुई थी इसमें अधिकांश मुद्दों पर चर्चा हुई थी, किंतु अधिकारिओं के ढुलमुल रवैया अपनाने की वजह से बहुत कम मुद्दों का समाधान हुआ है। इस पर महासंघ नाराजगी ब्यक्त करता है अधिकांश मुद्दों को फिर से समाधान हेतु मांग पत्र में डाला गया है। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागाध्यक्ष अधीनस्थ स्टाफ को जेसीसी बैठक में भेजते हैं जो मांग के निदान के लिए सक्षम नहीं होते। इस से मांगों का निपटारा नहीं होता। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागों को मान्यता प्राप्त जिला संघठनो से बैठक करने को कहा था, ताकि विभागीय समस्यओं का निपटारा हो सके। अभी भी बहुत से विभाग है जिन के कार्यालयों में बैठक हेतु मांग पत्र दिए गए हैं। बार-बार आग्रह पर भी अधिकारी व्यस्तता का बहाना बनाकर बैठक बैठक नहीं कर रहे हैं। ऐसे विभागों के विभागाध्यक्षों के प्रति बैठक में खूब हंगामा होने के आसार हैं। जेके ठाकुर ने कहा है कि मांग पत्र में महासंघ ने स्पष्ट रूप से विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारी जो चर्चा हेतु सक्षम नहीं है। बैठक को मात्र औपचारिकता समझता है बैठक में मान्य नहीं होगा। अब बैठक में कितने विभागाध्यक्ष उपस्थित होते हैं ये समय बताएगा, किन्तु इतना तय है कि गैर जिम्मेदाराना अधिकारियों के प्रति बैठक में महासंघ कड़ा रुख अपनाएगा।
यह तय है बैठक के हंगामे पूर्ण होने की संभावना बढ़ गई है।
मांग पत्र सौपने के लिए जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव रामलाल ठाकुर जिला कोषाध्यक परमिंदर शर्मा शहरी इकाईके अध्यक्ष किशन सिंह जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर,व सचिब अमरचंद, सलाहकार हरबंस लाल राजेश कुमार, सुनील ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
