अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करेगा एन पी एस कर्मचारियों का समर्थन
24 अक्टूबर 2020 को हिमाचल प्रदेश एन पी एस कर्मचारी महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में न्यू पेंशन योजना को तत्काल रद्द कर, पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला उपायुक्त के कार्यालय प्रांगण में सांकेतिक धरना देने का निर्णय को सूरज नेगी, प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेद कर्मचारी महासंघ ने समर्थन करने का ऐलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष सूरज नेगी ने हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग के समस्त जिला अध्यक्षों को उन के कार्यकारिणी सहित आयुर्वेदिक विभाग के समस्त कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे 24 october को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला उपायुक्त के समक्ष सांकेतिक धरना में कोवीड-19 महामारी के बचाव के नियमों का पालन करते हुए शान्ति पूर्वक एन0पी0एस0 कर्मचारियों के सांकेतिक धरने का समर्थन करते हुए धरने में शामिल हो कर एन पी एस कर्मचारियों के हाथजबूत करें।
प्रदेशाध्यक्ष सूरज नेगी स्वयं जिला सोलन में आयुर्वेद विभाग के जिला सोलन कार्यकारिणी के साथ इस सांकेतिक धरने में एन पी एस कर्मचारियों का समर्थन करेंगे और सांकेतिक धरने में शामिल होंगे।