शिमला : प्रदेश के सभी 12 जिलाें से एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने वोट फॉर ओपीएस का किया ऐलान
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने वोट फॉर ओपीएस का बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। इसी संदर्भ में जिला शिमला से एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा दूारा वोट फॉर ओपीएस का आगाज़ किया गया, जिसमें राज्य महासचिव भरत शर्मा भी प्रमुख उपस्थित रहे एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा है कि यदि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करती है, तो 100% मिशन रिपीट होगा और यदि सरकार अनदेखा करती है, तो प्रदेश के एक लाख से ऊपर का कर्मचारी मिशन डिलीट करने के लिए मजबूर होगा अलबत्ता प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री की कार्यशैली है, उस हिसाब से वे अवश्य तौर से पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। अलबत्ता जिस तरह से विपक्ष बड़ी मजबूती के साथ ओपीएस की बहाली के लिए कृत संकल्प लग रहा है, उस हिसाब से भविष्य में कर्मचारी प्रदेश सरकार का मिशन रिपीट का सपना पूरा करने के लिए बहुत बड़ी बाधा बन सकती है।
अत: सरकार को समय रहते ओपीएस को बहाल कर देना चाहिए, ताकि मिशन रिपीट हो सके। कुशाल शर्मा ने कहा कि मिशन रिपीट की बात सोचते समय सरकार को एक बार ज़रूर कर्मचारियों के पूर्व में हुए पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलनों पर अवश्य गौर फरमाना चाहिए और कर्मचारियों के इस आंदोलन को नजर अंदाज न करके इस पर तुरंत फैसला लेना चाहिए। इस अवसर पर राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो विपक्ष तो ऐसे भी पेंशन बहाली के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर विजय ठाकुर, अनील शर्मा, राकेश कलथाईक, कुशाल ठाकुर, संदीप कश्यप, नागेन्दर ठाकुर, भगत राम, सतीश कुमार व धर्मपाल सहित भारी संख्या में एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया।
