NSS वालंटियर्स ने पुलिस के साथ मिलकर की निष्काम सेवा
( words)
NSS वालंटियर्स द्वारा दिनांक 04-06-2020 से दिनांक 23-07-2020 तक लगातार नालागढ़ बाजार में COVID-19 संक्रमण रोकने के लिए पुलिस के साथ मिलकर निष्काम सेवा करते हुए डियुटी की तथा इन वालंटियर्स द्वारा लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दुरी बनाने के लिए जागृत किया।
NSS वालंटियर्स जिन्होने इस माहामारी को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग किया उनमें गुरविन्द्र सिंह, ओकार सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह, मनदीप सिंह, रविंदर सिंह , करन व दविन्द्र सिंह शामिल थे। NSS वालंटियर्स ने इस परीक्षा की घड़ी में अपनी अमूल्य सेवा प्रदान की है। NSS Volunteers सही मायने में NSS का आदर्श वाक्य “मैं नही बल्कि तुम” की भावना के सच्चे प्रतीक हैं।
