ज्वालामुखी स्कूल में एनएसएस कैंप का शुभारंभ
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ चंद्रपाल डीएसपी ज्वालामुखी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से मोबाइल के सही प्रयोग करने और एक अच्छे नागरिक बनने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा की अच्छा नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी ने सात दिवसीय कैंप में की जाने कार्यक्रम की जानकारी मुख्यातिथि को दी। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने का संदेश दिया और कैंप के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर तिलक राज, विकास धीमान, अशोक कुमार, दीक्षा, जगोत्रा, सुखदा सूद व आशा आदि मौजूद रहे।
