रक्कड़ स्कूल में हुआ एनएसएस शिविर का शुभारंभ
विनायक ठाकुर । रक्कड़
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार डोगरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमारी प्रो. मस्त राम, डॉ प्रियंका, डॉ. जसपाल सिंह राणा व अधीक्षक सत्य कॉम उपस्थित रहे। इस शिविर का थीम 'स्वच्छ भारत' चुना गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई व प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर 25 स्वयंसेवियों ने अपनी हिस्सेदारी दी, जिसमें प्राचार्य को पुष्प लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवियों ने 7 दिन के शिविर में अनुशासन में रहते हुए कार्य करने की शपथ ली। इस शिविर का स्वच्छ भारत चुना गया है। इस दौरान गोद लिए गए गांव खरोटी, पंचायत रक्कड़ में स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता व डिजिटल जागरूकता पर रैलियां निकाली जाएंगी। वह रास्तों का समतलीकरण, जल स्रोतों व मंदिरों के आसपास श्रमदान किया जाएगा।
